कैमोर की बेटी डॉक्टर अंशिता सिंघई को राष्ट्रीय मंच पर आईसीडी ने मेरिट अवार्ड दिया, बढ़ाया नगर का मान

(कैमोर) इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ़ डेंटिस्ट के तत्वाधान में वार्षिक दीक्षांत समारोह एवं अवार्ड समारोह गत दिवस गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी द्वारका दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर जूलीओ एच रॉड्रिग्यूज ग्लोबल प्रेसिडेंट तथा डॉ वी एस कोहली प्रेसिडेंट आईसीडी एवं विशिष्ट अतिथि पद्म श्री डॉ दिगंबर बेहरा अध्यक्ष नेशनल एकेडमी ऑफ़ मेडिकल साइंस तथा पद्म भूषण डॉ के के तलवार तथा डॉक्टर वाय के विरवानी तथा डॉ महेश वर्मा कुलपति गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी डॉक्टर सर्वराज कोहली आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया गया अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अतिथियों द्वारा आईसीडी न्यूज लेटर का विमोचन भी किया गया तथा आईसीडी के नए मेंबरों को शपथ दिलाई गई। मंचासीन अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया। इसके साथ ही आईसीडी द्वारा मेरिट अवार्ड दिए गए।

मध्य प्रदेश से हितकारिणी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर की डॉक्टर अंशिता सिंघई को प्रतिष्ठित मेरिट अवार्ड उपस्थित अतिथियों द्वारा दिया गया जिसमें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो दिया गया। डॉक्टर अंशिता सिंघई ने अपनी उपलब्धि से पूरे नगर को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। डॉक्टर अंशिता सिंघई को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और समर्पण के लिए यह मेरिट अवार्ड प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर दिल्ली आंध्र प्रदेश पंजाब बिहार उत्तर प्रदेश चेन्नई आदि राज्यों से दंत चिकित्सा में मैरिट में आए ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरो का सम्मान किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में डॉक्टर आईसीडी के पदाधिकारी तथा सम्मानित डॉक्टर के परिवार जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉक्टर अंशिता सिंघई ने अपनी इस सफलता का श्रेय हितकारिणी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर के डायरेक्टर डॉक्टर राजेश धीरावानी तथा डीन डॉक्टर रोहित मिश्रा तथा रजिस्ट्रार जय केसवानी तथा अपने पिता राजेश सिंघई व माता श्रीमती अनीता सिंघई के मार्गदर्शन को बताया। गौरतलब है कि डॉक्टर अंशिता सिंघई ने अपनी 12वीं तक की शिक्षा डी ए वी एसीसी पब्लिक स्कूल कैमोर से की है, निश्चित रूप से कैमोर एवं कटनी के लिए गौरव की बात है।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
    RPKP INDIA NEWS
               कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें