एसपी बंगले पर रंग-गुलाल की होली, पुलिस अफसरों ने जमकर किया डांस
होली गीतों पर झूमे अधिकारी-कर्मचारी, फूलों व गुलाल से मनाया रंगों का पर्व
टीकमगढ़। रंगों के त्योहार होली के अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के बंगले पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह के साथ पर्व मनाया।
कार्यक्रम में टीकमगढ़ के मुखिया विवेक श्रोतिय,
खरगापुर थाना प्रभारी अम्बर सिंह सिकरवार, बमोरी कला थाना प्रभारी नीतू खटीक, चंदेरा थाना प्रभारी रश्मि जैन, देहात थाना प्रभारी चरणजीत सिंह यादव, सिटी कोतवाली टीकमगढ़ प्रभारी रवि भूषण पाठक तथा ट्रैफिक प्रभारी कैलाश पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान होली के गीतों की धुन पर पुलिस अधिकारी और स्टाफ ने जमकर डांस किया। रंग-गुलाल और फूलों की होली खेलते हुए सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के सदस्यों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और पारंपरिक तरीके से रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया।
– शिवराज सिंह
आरपीकेपी इंडिया न्यूज़

