शासकीय/निजी आई.टी.आई देवास में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई, अब 14 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

( देवास )

जानकारी www.dsd.mp.gov.in एवं itimponline.gov.in पर उपलब्ध

 प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास ने बताया कि अगस्त 2020 से प्रारंभ  नये शैक्षणिक  सत्र में शासकीय एवं निजी आई.टी.आई में प्रवेश की ऑनलाईन प्रक्रिया एक जुलाई से प्रारंभ हो गई है। पूर्व में आई.टी.आई में अंतिम तारीख 31 जुलाई थी जिसे बढ़ाकर 14 अगस्त 2020 कर दिया गया है। नये स़त्र में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन ओर च्वाइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा। अब तक लगभग 61 हजार 499 रजिस्ट्रेशन तथा 55 हजार 755 अभयार्थियों ने च्वाइस फिलिंग की है। च्वाइस फिलिंग में त्रुटी सुधार के लिए पोर्टल पर व्यवस्था निर्धारित की गई है। प्रवेश विवरण तथा अन्य जानकारी www.dsd.mp.gov.in एवं itimponline.gov.in पर उपलब्ध है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें