एमपी ट्रांसको इंदौर में नव-नियुक्त जूनियर इंजीनियरों का फील्ड प्रशिक्षण प्रारंभ
(इन्दौर) मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) इंदौर में नव-नियुक्त जूनियर इंजीनियरों (जेई) के लिए फील्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण सर्किल स्तर के मेंटर्स के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के प्रारंभिक चरण में इंदौर स्थित 220 केवी मांगलिया सबस्टेशन में इंदौर की मेंटर्स कार्यपालन अभियंता विनीता भावसार द्वारा नव-नियुक्त जूनियर इंजीनियरों को ट्रांसमिशन सिस्टम की व्यवहारिक जानकारी दी गई । यहाँ मेंटर्स द्वारा उन्हें सबस्टेशन के संचालन, रखरखाव, सुरक्षा मानकों तथा आपात परिस्थितियों में कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
मुख्यालय जबलपुर मे इस प्रशिक्षण के लिए विशेष तौर पर गठित कोर टीम के संयोजन मे नव-नियुक्त अभियंताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने तथा उन्हें वास्तविक कार्य परिस्थितियों के लिए तैयार करने यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सर्किल स्तर के अनुभवी मेंटर्स अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षुओं को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
