विजयराघवगढ़, बरही और कैमोर के नवनियुक्त एल्डरमैनों को विधायक संजय पाठक ने दी बधाई

(कटनी) नगरीय प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा कटनी जिले की नगर परिषद विजयराघवगढ़, बरही एवं कैमोर में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की घोषणा की गई है। तीनों नगर परिषदों में चार-चार एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं। इस अवसर पर विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विधायक संजय पाठक ने अपने बधाई संदेश में कहा कि एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) के रूप में मिला दायित्व अत्यंत जिम्मेदारी भरा पद है, जो सीधे तौर पर नगर के सुव्यवस्थित विकास और जन-भागीदारी से जुड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी एल्डरमैन अपने-अपने नगरों में सुशासन, विकास कार्यों और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके अनुभव और सहभागिता से नगर निकायों को नई ऊर्जा मिलेगी और शहरों के विकास की गति तेज होगी।

नगर परिषद कैमोर के लिए श्रीमती शोभा सोनी, श्री अरुण गुप्ता, श्रीमती सुनीता मुंगेरिया एवं श्रीमती किरण बर्मन को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।नगर परिषद बरही में श्रीमती किरण पटेल, श्री रजनीश नामदेव, श्री रघुनाथ गुप्ता एवं श्री मनोज रावत को एल्डरमैन बनाया गया है। वहीं नगर परिषद विजयराघवगढ़ में श्री राकेश पांडे, श्री भारत कोल, श्री महेन्द्र ताम्रकार एवं श्रीमती रोशनी सोनी को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

विधायक संजय पाठक ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए “विकसित विजयराघवगढ़ – विकसित मध्यप्रदेश – विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें