इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

Advertisement

(इंदौर) सीएम डॉ मोहन यादव ने रविवार को इंदौर विधानसभा क्रमांक-1 स्थित सम्राट अशोक मंडल, वार्ड क्रमांक-15 के बूथ क्रमांक-249 एयरपोर्ट क्षेत्र में नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मंडोला, मालिनी गौर, मधु वर्मा, ऊषा ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ‘मन की बात’ देश के विकास, जनभागीदारी, नवाचार और सामाजिक अभियानों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम है।

इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और सभी ने कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।

Share this:

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में संचालित पत्थर खदानों और क्रशर संयंत्रों में ब्लास्टिंग के लिए उपयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खनि अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला ने खनि निरीक्षक शिशिर यादव के साथ गोपदबनास तहसील अंतर्गत ग्राम बहेरा पश्चिम, अमहवा और उपनी में संचालित स्वीकृत खदानों एवं क्रशर क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित खदान एवं क्रशर क्षेत्रों में विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। साथ ही खदान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग गतिविधि केवल सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही नियमों के अनुरूप की जाए। प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में संचालित सभी स्वीकृत खदानों एवं क्रशर संयंत्रों का आगामी दिनों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं भी नियमों के विपरीत गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी कड़ी में 18 मई 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजे चुरहट एवं रामपुर नैकिन क्षेत्र के खदान संचालकों के साथ उपखंड मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, ब्लास्टिंग प्रक्रिया की समीक्षा और औचक जांच की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें