किसानों पर अन्याय बर्दाश्त नहीं, ऋण वसूली की तारीख बढ़े, गेहूं खरीदी तुरंत शुरू हो : कुणाल चौधरी
(भोपाल) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने आज पीसीसी प्रांगड़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां “सर पर लाठी, पेट पर लात और छाती पर गोली” मारने वाली साबित हो रही हैं। श्री चौधरी ने कहा कि जिस प्रदेश से देश के कृषि मंत्री आते हैं वहां के किसानों की बदतर हालत के जिम्मेदार केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दोनों हैं, किसानों की दुर्दशा का एक बङा कारण इन दोनों का झूठ भी है।

श्री चौधरी ने मांग की कि किसानों की सोसायटी ऋण वसूली की अंतिम तारीख को तत्काल बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि 28 मार्च की समय-सीमा तय करना किसानों …

