सरकार रूपी महंगाई की नींद में सोई हुई भैंस को जगाने के लिए जिला कांग्रेस भोपाल अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने बजाई बीन

(भोपाल) जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर द्वारा अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहे पर केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और 1 अप्रैल से बढ़ाई गई बिजली दरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से “सरकार रूपी सोई हुई भैंस” को जगाने के लिए बीन बजाई, ताकि जनता पर पड़ रही कठिनाइयों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके।

महंगाई की स्थिति को उजागर करने के लिए कट-आउट और “महंगाई की प्रदर्शनी” के माध्यम से जनता की परेशानियों को प्रदर्शित किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री के नाम SDM महोदय को ज्ञापन सौंप कर बड़ी हुई बिजली की दरों एवं महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।

इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कार्यकारी अभिषेक शर्मा, प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण अशोक मारण, राहुल राठौर, दीपू तोमर, सुशील प्रजापति, घनश्याम लालवानी, सोनू तोमर, मिलिंद खंडेल, ओम प्रकाश रजक और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर ने सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के प्रभाव के प्रति जनता को जागरूक करने का प्रयास किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें