राज्यपाल श्रीमती पटेल से मिले स्कूली बच्चे

( भोपाल )

राजभवन माध्यमिक शाला के बच्चों की देखी प्रस्तुति

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से माध्यमिक शाला राजभवन कुम्हारपुरा के स्कूली बच्चों ने भेंट की। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अलका शर्मा भी मौजूद थी।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने प्राचार्य से विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों, स्मार्ट क्लास तथा रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय की कक्षा चार की छात्राओं चहक, महक और रागिनी से उनकी पढ़ाई और रचनात्मक कार्यों के बारे में चर्चा की। छात्राओं द्वारा कोरोना पर नाटक करने की बात बताने पर राज्यपाल ने उनकी प्रस्तुति देखी तथा बच्चों की सराहना की। उन्होंने श्री राम मंदिर अयोध्या के भूमि पूजन कार्यक्रम का प्रसाद स्वयं बच्चों को वितरित किया। विद्यालय की प्राचार्य को स्वरचित पुस्तक ‘वे मुझे हमेशा याद रहेंगे’ भेंट की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें