गंदगी मुक्त कैम्पेन के तहत सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामवासियों से किया स्वच्छता संवाद –

( रायसेन )

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “गंदगी मुक्त भारत“ कैम्पेन के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीसी शर्मा द्वारा साँची जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रातातलाई और सलामतपुर में ग्रामवासियों तथा स्वछताग्राहियों से स्वच्छता संवाद किया गया। संवाद में सीईओ जिला पंचायत श्री शर्मा द्वारा ग्रामवासियों को स्वच्छता के माध्यम से कोरोना महामारी से बचाव के उपाय बताए गए।
सीईओ जिला पंचायत श्री शर्मा द्वारा ग्राम में महिलाओं द्वारा स्वछता अभियान के अंतर्गत बनाए गए लोक चित्रों के समक्ष उपस्थित होकर ग्रामीणजनों और स्वच्छग्रहियों से संवाद किया गया और हाथ धोने से होने वाले फायदों और कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई तथा समक्ष में स्वछता संदेश की पेंटिंग भी बनवाई गई।
सीईओ जिला पंचायत श्री शर्मा द्वारा सलामतपुर पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया तथा कमिश्नर महोदय के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत भवन को साफ स्वच्छ बनाने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली। गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत द्वारा कराई गई साफ सफाई का जायजा लिया गया तथा स्वच्छग्रहियों को ग्राम में निर्मित किये गए लोकचित्रों एवं कोविड-19 से सम्बंधित दीवार लेखन और संदेशों के फोटोग्राफ्स, वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किए जाने के सम्बंध में मार्गदर्शन दिया गया। ग्राम भ्रमण और अभियान में सहभागिता के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री विनोद सिंह बघेल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री प्रवीण त्रिपाठी तथा साँची जनपद के स्वच्छाग्रही उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें