पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं इसलिये इन्हें बचाना हम सबका दायित्व है – जिला सत्र न्यायाधीश श्री कोठे –
( बड़वानी )
पेड़ हमें जीवनदायिनी आक्सीजन देते है। पेड़ो के बिना, प्राणियों के अस्तित्व की कल्पना भी नही की जा सकती। इसलिये पर्यावरण सहजने में हम सबको सहयोग देना होगा, अन्यथा प्राणी मात्र का अस्तित्व बचाना संभव नही होगा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे ने उक्त विचार रेवाकुंज पहाड़ी पर साथी न्यायाधीशों एवं उनके परिवार के सदस्यों तथा रेवाकुंज हेप्पीनेस क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर पौधारोपण करने के दौरान कही। इस अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित पर्यावरण प्रेमी युवाओ को सम्बोधित करते हुये श्री कोठे ने बताया कि धरती की हरियाली बढ़ाने व पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक मनुष्य की सहभागिता अनिवार्य है। रेवाकुंज पहाड़ी पर पौधारोपण कर उसे रमणीय बनाने में जो युवा पिछले कई दिनों से श्रमदान कर रहे है, वे सभी के लिये प्रेरणादायी है। इस अवसर पर श्री कोठे ने पहाड़ो पर लगाई जा रही त्रिवेणी की भी प्रशंसा करते हुये नीम, पिपल एवं बड़ पेड़ की महत्ता से भी उपस्थितों को अवगत कराया। इसके पूर्व शिविर एवं पौधारोपण हेतु स्थल पर न्यायाधिशों एवं उनके परिवार के सदस्यों के पहुंचने पर उनका स्वागत तहसीलदार श्री राजेश पाटीदार द्वारा गुलदस्ता देकर किया गया।
शिविर के दौरान जिला सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे एवं उनकी पत्नि श्रीमती राधा कोठे, विशेष न्यायाधीश श्री दिनेशचंद्र थपलियाल एवं उनकी पत्नि श्रीमती कुमुद थपलियाल, प्रधान न्यायाधीश श्रीमती सुशीला वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी एवं उनकी पत्नी श्रीमती संगीता जोशी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आशुतोष अग्रवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश सोनी, प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती रश्मि मंडलोई, व्यवहार न्यायाधीश सुमित्रा ताहेड, प्रशिक्षु न्यायाधीश श्री राहुल सोनी, श्रीमती जयश्री आर्यन, तहसीलदार श्री राजेश पाटीदार, सामाजिक कार्यकर्ता श्री जितेंद्र निकुम, पर्यावरण ग्रुप के नोडल अधिकारी श्री अर्जुन परमार, पेरालीगल वालेंटियर श्री विनय जोशी, देवेन्द्र चौहान, शिवानी चोयल, सुनीता चौहान, श्रीमती अनीता चोयल एवं रेवाकुंज हैप्पीनेस क्लब के आनंदको ने पौधारोपण किया।