स्वच्छ भारत मिशन ने चलाया गंदगी मुक्त अभियान
( श्योपुर )
अभियान के अंतर्गत पौधारोपण
सीईओ जला पंचायत श्री राजेश शुल्क के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले को गंदगी मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया। साथ ही स्वच्छ वातावरण की दिशा में पौधारोपण भी किया गया।
एसीईओ श्री अजय उपाध्याय द्वारा जिले के विकासखण्ड श्योपुर की ग्राम पंचायत फिलोजपुरा में वृक्षारोपण किया एवं संकल्प एक-एक पौधा की देखरेख कर बडा करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को दी। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा मनरेगा अभिसंरण के माध्यम से ग्राम पंचायत में स्वच्छ वातावरण निर्माण के लिए कूडा-कचरा संग्रहण हेतु दो सामुदायिक नाडेफ का भी ले-आउट दिलाने की कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार ओडीएफ ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए संरपच, सचिव एवं रोजगार सहायक को स्वच्छता मानको को स्थाई बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा वृक्षारोपण नाडेफ वर्मीकम्पोस्ट, सोखता गड्डा, सामुदायिक सम्पतियों की रंगाई एवं पुताई सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री गौरीशंकर डोगरे, ब्लॉक समन्वयक श्री मुकेश मीणा, उपयंत्री श्री महेश धाकड, सचिव श्री मणीशंकर शर्मा, रोजगार सहायक श्री रितुराज धाकड एवं पंचायतो के अन्य प्रतिनिधियों ने पौधारोपण किये। साथ ही पोधे के रख-रखाव की जिम्मेदारी ली।
