”रूक जाना नहीं योजना“ ओपेन बोर्ड, परंपरागत अन्य परीक्षायें 17 अगस्त से –
( सतना )
म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा संचालित रूक जाना नही योजना, ओपन बोर्ड परम्परागत एवं अन्य परीक्षाएं जो 17 अगस्त से दों पालियों में क्रमशः कक्षा 10वीं की प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक एवं कक्षा 12वीं की दोपहर 2 बजे से सायं 5:30 बजे तक परीक्षा केन्द्र शा.उमावि व्यंकट क्रमांक-2, शा.उमावि कन्या धवारी, शा.उमावि म.ल.बा., शा.उमावि कन्या सिंधी कैंप, शा.हाई स्कूल सिविल लाइन, शा.उमावि बगहा, शा.हाई स्कूल धवारी गली नं-5, शा.उमावि घूरडांग, शा.उमावि टिकुरिया टोला, शा.हाईस्कूल कामता टोला, शा.उत्कृष्ट उमावि व्यंकट क्रमांक-1, अशा.उमावि केशवनगर धवारी, अशा.उमावि सरस्वती कृष्णनगर, अशा.उमावि प्रियंबदा बिडला एवं अशा.संतकवर उमावि सिंधीकैम्प सतना में आयोजित की जाएंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री केएस कुशवाहा ने बताया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर फिजिकल डिस्टेन्सिंग के तहत परीक्षायें आयोजित करायें। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों को सेनेटाईज किया जाए, परीक्षा कार्य में संलग्न समस्त अधिकारियोंध्कर्मचारियों एवं छात्रो को अपने नाक, मुंह को नकाबध्कपड़े से ढक कर रखना होगा एवं फिजिकल डिस्टेन्स नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जायें। केन्द्राध्यक्ष द्वारा परीक्षा केन्द्रों में छात्रों के साबुन से हांथ धुलाने एवं हैण्डसैनेटाईजेशन की व्यवस्था की जाए। परीक्षा केन्द्रो पर समस्त परीक्षार्थियों थर्मल स्क्रीनिंग की जाए, समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटे पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है।. अभिभावक अपने बच्चो को कोविङ-19 के संक्रमण से बचने के लिए उनके द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दें। परीक्षा केन्द्रो पर उपस्थित होने के दौरान म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा जारी किये गए सभी निर्देशो का कड़ाई से पालन किया जाये। परीक्षार्थी एवं अन्य सर्वसंबंधित परीक्षा कार्यक्रम को भली-भांति नोट कर लें, परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो परीक्षायें यथावत् म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा जारी परीक्षा समय-सारणी के अनुसार सम्पन्न होगी।
