बीज समितियों को कृषि विज्ञान केन्द्र मार्गदर्षन प्रदान करें-कलेक्टर श्री सिंह –

( सागर )

    जिले की बीज समितियों को कृषि विज्ञान केन्द्र मार्गदर्षन एवं सहयोग प्रदान करते हुये उनको प्रोत्साहित करें साथ ही किसानों के लिये लगातार प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार कर प्रशिक्षण प्रदान करें। उक्त निर्देश कृषि विज्ञान केन्द्र में वर्मी कम्पोस्ट एवं जैव अवशेष उत्पादन की समीक्षा बैठक में व्यक्त किये।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र अधिकारी डा. केएस यादव, कृषि विभाग के उप संचालक श्री एके नेमा, सांची मिल्क सीईओ श्री एमपी मिश्रा, डा. एमपी दुबे सहित अन्य कृषि विज्ञानिक मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जिले की बीज समितियों को प्रोत्साहित करने हेतु उनका मार्गदर्षन एवं प्रशिक्षण प्रदान करे साथ ही किसानों को अच्छी किस्म के बीजों की जानकारी हेतु लगातार प्रशिक्षण दें। कलेक्टर श्री सिंह ने गेहूं, सोयाबीन, मूंग, उड़द, अरहर, चना, मसूर एवं अलसी की उन्नत किस्म के बीजों की बारे में किसानों तक जानकारी पहुंचाए एवं उपलब्ध कराए। जिससे किसानों का उत्पादन का रकबा बढ़ सके। उन्होंने  कौशल विकास केन्द्र महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अन्य नवाचार करने के निर्देश दिये।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें