कलेक्टर ने पुराने गांधी चौक की व्हीएस कलेक्शन की दुकान को कराया सील –
( शहडोल )
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज पुराने गांधी चौक (शेर चौराहा) के पास कन्टेंटमेंट एरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंटेनमेंट एरिया के अंदर व्हीएस कलेक्शन की दुकान खुली पाये जाने एवं दुकान से ग्राहकों को कपड़े इत्यादि की बिक्री करते हुए पाये जाने पर उक्त दुकान को तत्काल सील कराया। उन्होने नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि कंटेनमेंट क्षेत्र की सतत निगरानी करते रहे तथा नियमों के उल्लघन पाये जाने पर सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कृपालदास, चन्द्र्रप्रकाश कपड़ा दुकान सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण किया तथा सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने एवं बिना मास्क के ग्राहकों सामग्री नही देने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. व्हीएस बारिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी डॉ. अंशुमन सोनारे, डॉ. मुकुन्द्र चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
