अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
( कटनी )
राजू सिंह/प्रचंड जनता/कौशाम्बी। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बैठक सभी पदाधिकारियों के साथ शनिवार दोपहर 3 बजे से राघव रीजेंसी में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए रखी गई। जिसका संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पं. प्रभात त्रिपाठी जी ने किया। बैठक का आरम्भ भगवान परशुराम की पूजन से किया गया बैठक की अध्यक्षता संरक्षक पं. पद्मपाणि त्रिपाठी मामा जी एवं विशिष्ट अतिथि पं. रामाधार गौतम जी ने की। जिसमें आज युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्तियाँ सम्मान सहित दी गई। जिसमें महामंत्री राजेंद्र गौतम, मीडिया प्रभारी ब्रजकिशोर मिश्रा, कोषाध्यक्ष हरिशंकर बाजपेई, सह संगठन मंत्री सुनील गौतम, इसी क्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीषा प्यासी जी के नेतृत्व में महिलामोर्चा के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। जिसमे श्रीमती पूर्णा त्रिपाठी उपाध्यक्ष, श्रीमती आराधना तिवारी महा सचिव, श्रीमती ममता गर्ग संगठन मंत्री, श्रीमती स्नेहलता तिवारी कोषाध्यक्ष, श्रीमती रंजना पाठक सचिव, श्रीमती कविता शुक्ला सह कोषाध्यक्ष को दिया गया। बैठक में संगठन से सदस्यों को जोड़ने पर चर्चा हुई जिसमें सर्व समिति से निर्णय लिया गया। शीघ्र ही सदस्यता अभियान पूरे जिले में किया जायेगा। बैठक में अगस्त माह में होने वाले बच्चों के अलंकरण समारोह पर सभी की सहमति बनी एवं जारी किये गए व्हाटसअप नंबर जिसमें बच्चों की अंकसूची एवं फोटो आईडी प्रूफ आमंत्रित किये जायेंगे।
बैठक में पं. विपिन दुबे,पं. विजयकांत तिवारी, पं. मोहित पाठक(ग्रामीण जिलाध्यक्ष युवामोर्चा) , पं. आशीष शुक्ला ग्रामीण उपाध्यक्ष युवामोर्चा, पं. सचिन शर्मा, पं. आशुतोष शुक्ला, पं. अमन तिवारी, श्रीमती जया प्रभा तिवारी, श्रीमती पार्वती शुक्ला, श्रीमती प्रभा तिवारी, सुश्री नीलम तिवारी, सुश्री सारिका चंपुरिया की उपस्थिति रही।

