प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों को सतना कलेक्टर ने दी बधाई

असफल हुए छात्रों का बढ़ाया मनोबल

(सतना) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सतना जिले के छात्र-छात्राओं को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का उत्कृष्ट परिणाम बताया। कलेक्टर ने सफल विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। परीक्षा में असफल रहे छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि असफलता से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई अवसर और मुकाम आते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे मेहनत और साहस के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि एक बेहतर अवसर और मंजिल उनका इंतजार कर रही है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें