मैहर कलेक्टर ने जिले के मेधावी विद्यार्थियों को दी बधाई

असफल छात्रों को किया सफलता के लिए प्रेरित

(मैहर)  माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। कलेक्टर ने सफल विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता एवं शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए विशेष रूप से सराहा और कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। परीक्षा में अपेक्षित सफलता प्राप्त न कर पाने वाले छात्रों को प्रेरित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि असफलता कोई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। साहस और परिश्रम के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से निराश न होने और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहने की अपील की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें