कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ कृषि उपज मंडी परिसर में स्थापित गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किसानों को सुगम और पारदर्शी तरीके से उपार्जन हेतु सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने उपार्जन केंद्र पर तौल व्यवस्था, गेहूं की गुणवत्ता, बारदानों की उपलब्धता, परिवहन, भंडारण एवं भुगतान प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए तथा निर्धारित मानकों के अनुसार ही उपार्जन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने मौके पर मौजूद किसानों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही उन्होंने केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल एवं छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया सहित संबंधित अधिकारी एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें