मोटर दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी एवं बीमा कंपनी के अधिक्वक्तागण के साथ बैठक आयोजित
नेशनल लोक अदालत
अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित पीठासीन अधिकारीगण एवं बीमा कंपनी के अधिक्वक्तागण व आवेदक अधिवक्तागण आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हित करें तथा पक्षकारों को नेशनल लोक अदालत के लाभों के संबंध में जागरूक करें, जिससे सहमति के आधार पर त्वरित, सरल एवं सुलभ न्याय सुनिश्चित किया जा सके।
उक्त बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र सिंह, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री राकेश कुमार सोनी, तृतीय जिला न्यायाधाीश श्री रवीन्द्र कुमार शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक, बीमा कंपनी के अधिवक्तागण श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, यज्ञ प्रताप सिंह, परमसुख शुक्ला, सूर्यकान्त पाण्डेय, उत्तम सिंह चौहान उपस्थित रहे।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनकर ने अपील की है कि आगामी दिनांक 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में बिजली कंपनी द्वारा राशि में विशेष छूट प्रदान की गई है जिसके लिए आमजन को सूचित कर अपने विद्युत से संबंधित प्रकरण का निराकरण कराये एवं शासन की योजनाओं का लाभ लें।
