राज्य स्तर पर 8वां स्थान हासिल करने वाली छात्रा ओमिका शुक्ला का भव्य सम्मान, ₹21,000 का पुरस्कार प्रदान
(रामपुर नैकिन) कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में राज्य स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा ओमिका शुक्ला का बहुउद्देशीय शिक्षा समिति रामपुर नैकिन द्वारा भव्य सम्मान किया गया।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सोनी के करकमलों से आयोजित इस सम्मान समारोह में छात्रा को ₹21,000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक मुकेश सोनी, प्राचार्य अनुराग पाण्डेय, उप प्राचार्य राजराखन शुक्ला, कार्यालय प्रभारी विनोद चतुर्वेदी, परीक्षा प्रभारी अनूप अग्निहोत्री, वाहन प्रभारी संजय अग्निहोत्री, वरिष्ठ शिक्षक राजेश सिंह एवं संदीप मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सोनी ने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत किया जाता रहेगा, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल सके।
विद्यालय परिवार ने इस अविस्मरणीय पहल और उदारता के लिए समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सोनी जी का कोटिशः आभार व्यक्त किया।
