मंडी सचिव और जिला प्रबंधक नान को कारण बताओ नोटिस जारी
कलेक्टर मैहर ने किया हरनामपुर मण्डी के उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण
(मैहर) कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने शुक्रवार को हरनामपुर मंडी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र में व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 अप्रैल से गेहूं खरीदी प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र में उपार्जित गेहूं का उठाव नहीं किया गया है। उन्होंने जिला प्रबंधक नान पंकज बोरसे और मण्डी सचिव मैहर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं और सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपार्जन केन्द्र प्रभारी और मण्डी सचिव को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शासन के निर्देश और उपार्जन की निर्धारित नीतियों के अनुसार उपार्जन का कार्य व्यवस्थित तरीके से संचालित कराये।
