निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने सभा कर किया प्रदर्शन
रेलवे कर्मचारियों ने डीजल रेल शेड के सामने की सभा कटनी के रेलवे डीजल रेल शेड के सामने रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे के निजीकरण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि यह प्रदर्शन एनएफआइआर व डब्ल्यूसीआरएमएस के आह्वान पर जबलपुर मंडल में एनकेजे टीआरएस
कटनी के रेलवे डीजल रेल शेड के सामने रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे के निजीकरण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि यह प्रदर्शन एनएफआइआर व डब्ल्यूसीआरएमएस के आह्वान पर जबलपुर मंडल में एनकेजे टीआरएस शेड पर किया जा रहा है।इसमें निजीकरण के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों की डीए व डीआर की तीन किस्त रोकने का आरोप लगाते हुए सरकार के निर्णय को तानाशाही वाला बताया गया। कर्मचारियों ने बताया कि ड्यूटी रोस्टर में भी छेड़छाड़ की जा रही है। इसी के विरोध में रेल कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए कटनी के डीजल शेड के सामने सभा का आयोजन कर केंद्र सरकार कब खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। इस विरोध प्रर्दशन में रेलवे कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने कहा गया कि निजीकरण के खिलाफ लड़ाई प्रत्येक रेल कर्मचारी ही नहीं देश की आम लोगों की लड़ाई है। इस अवसर पर भारी संख्या में रेल कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
