तहसीलदार ने किया कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण

तहसीलदार ने किया कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार तहसीलदार मुनौव्वर खान ने आज राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के माधवनगर और खिरहनी में छात्रावासों में बनाये गये कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने वॉर्डन और संबंधित केयर सेन्टर के कार्यरत अमले को सेन्टर में भर्ती संदिग्ध संक्रमितों की उचित देखरेख और पेयजल, भोजन, चाय, उपचार एवं साफ-सफाई की सभी व्यवस्थायें दुरुस्त रखने के निर्देश दिये हैं। तहसीलदार और सहायक इंसीडेन्ट कमाण्डर श्री खान ने शहर में कल पाये गये पॉजीटिव केसों की फर्स्ट कॉन्टेक्टी ट्रेसिंग और कन्टेनमेन्ट जोन का निर्धारण भी कराया। गुरुवार को शहर की एक पैथोलॉजी की लैब टेक्नीशियन को संक्रमित पाये जाने के फलस्वरुप सम्पूर्ण पैथालॉजी को सील कराकर तहसीलदार ने वहां काम करने वाले 7 कर्मचारियों को होम कोरेन्टाईन कराया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें