संकट के बीच विदेश दौरे पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता शिवम पाण्डेय ने साधा निशाना

Advertisement

(सतना) देश में बढ़ती समस्याओं और जनता से जुड़े मुद्दों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश दौरों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवम पाण्डेय जनार्दनपुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के अंदर महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं।

शिवम पाण्डेय ने कहा कि जब भी देश किसी बड़े संकट या चुनौती का सामना करता है, तब सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि “संकट खड़ा करके विदेश घूमना ही नरेंद्र मोदी जी का सपना बन गया है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि आम जनता आज आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और किसान अपनी उपज का उचित दाम पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में सरकार को जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि देशहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता दिखाई जाए और जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *