कलेक्टर श्री तिवारी ने किया जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति का पुनर्गठन जनप्रतिनिधियों सहित 22 सदस्य समिति में शामिल
(कटनी) अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और पीड़ितों को राहत व पुनर्वास सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति का पुनर्गठन किया है।
पुनर्गठित समिति में कुल 22 सदस्य होंगे। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष तिवारी होंगे समिति में खजुराहो सांसद श्री व्हीडी शर्मा, शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह, बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक और मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
समिति में शासकीय सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक कटनी, जिला लोक अभियोजन अधिकारी न्यायालय और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के जिला संयोजक के रूप में शामिल किया गया है। जबकि राजपत्रित अधिकारियों में जिला रोजगार अधिकारी श्री डी. के. पासी, महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री वनश्री कुरवेती और सहकारिता एवं सहायक पंजीयक श्री राजयश वर्धन कुरील को शामिल किया गया है।
वहीं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से गैर सरकारी सदस्य के श्री रूपा दाहिया, श्री जया बैस, श्री मनोज चौधरी, श्री शिवकुमार चौधरी (बबलू), श्री रतिराम कोल, श्री रमेश कोल (मदारी), श्री अनिल बागरी और श्री राजेश चौधरी को सदस्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की श्रेणी से सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री राजेन्द्रर कौर लाम्बा को भी समिति में शामिल किया गया है।हर तीन माह में होगी बैठक, मुकदमों की होगी समीक्षा इस समिति की बैठक कम से कम तीन माह में एक बार आयोजित करना अनिवार्य होगा। बैठक के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों की सघन समीक्षा की जाएगी।
