कृषि वर्ष 2026 के तहत जिले में कृषि रथ का शुभारंभ

Advertisement

किसानों को मिलेंगी आधुनिक कृषि तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी

(जबलपुर) कृषक कल्‍याण वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाए जाने के तारतम्‍य में आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया एवं कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने कलेक्‍ट्रेट से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के समस्त विकासखंडों के लिए रवाना किया। कृषि रथ के माध्यम से किसानों को कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं, नवीन वैज्ञानिक तकनीकों तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी।
जिसमें कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, प्राकृतिक खेती, नरवाई प्रबंधन, ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण, हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर से सीधे बुवाई की तकनीकों के संबंध में किसानों को जागरूक किया जाएगा। कृषि रथ प्रत्‍येक विकासखंड में तीन से चार ग्राम पंचायतों का प्रतिदिन भ्रमण करेगा तथा लगभग 10 दिनों तक क्षेत्र में संचालित रहेगा।
इसमें खरीफ एवं रबी फसलों की बुवाई से पूर्व किसानों तक नई तकनीकों और वैज्ञानिक जानकारी को पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है। इसके साथ ही एग्री स्टेक पोर्टल पर कृषकों की फार्म रजिस्ट्री एवं ई-केवायसी के शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। कृषि रथ जिन ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे, वहां शिविर आयोजित कर किसानों के फार्म आईडी निर्माण एवं भू-अधिकारों को जोड़ने की कार्यवाही संबंधित विभागीय कर्मचारियों द्वारा की जाएगी।
कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपने ग्राम में पहुंचने वाले कृषि रथ से जुड़कर विभागीय योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें तथा शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें