पंचायत एवं नगरीय निकाय मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण प्रारंभ

Advertisement

15 मई से 25 मई तक प्राप्त की जायेगी प्रारूप सूची पर दावा-आपत्ति मैहर में स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक संपन्न

(मैहर) राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार मैहर जिले में पंचायतों के निर्वाचन और नगर पालिकाओं के निर्वाचन के लिए 1 जनवरी 2026 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 15 मई को कर दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावा-आपत्ति केन्द्र पर प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा 15 मई से 25 मई तक दावा-आपत्ति प्राप्त की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस मौके पर एसडीएम एसपी मिश्रा, आरती सिंह, दिव्या पटेल, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि धर्मेश घई (कांग्रेस), उत्तम साकेत (बीएसपी), पुष्पेन्द्र सिंह (आप) से उपस्थित रहे।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मैहर जिले में सोमवार 18 मई को जिला स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित कर राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को नगर पालिका और ग्राम पंचायतों की प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर बताया गया कि वार्षिक पुनरीक्षण के द्वितीय चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 30 मई 2026 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जायेगा। दावे-आपत्तियों की चेक लिस्ट 6 जून तक तैयार की जायेगी।
चेक लिस्ट की जांच कर फोटोयुक्त और फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची 10 जून तक जनरेट की जायेगी। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन ग्राम पंचायत, नगर पालिका, वार्ड तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विहित प्रकाशन 18 जून को किया जायेगा।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें