ग्रामीण क्षेत्रों के पेयजल समस्या के निराकरण हेतु कलेक्टर के निर्देश पर जिला व उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

Advertisement

(कटनी) जिले में ग्रीष्मऋतु में ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल समस्या समस्या का त्वरित निराकरण एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति की  सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला स्तर एवं उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07622-225752 है।          कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर स्थापित जिला कंट्रोल रूम में सभी कार्य दिवसों में संचालित रहेगा। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अविनाश परोहा जिला सलाहाकार को कंट्रोल रूम पंजी प्रभारी बनाया गया है।

इनके सहयोग के लिए अहिल्या बाई सेन और मनोज यादव की ड्यूटी लगाई गई है। निर्देशित किया गया है कि पेयजल समस्या से संबंधित प्राप्त शिकायतो का पंजी में प्रविष्टि कर संबंधित सहायक यंत्री और उपयंत्री को शिकायत के निराकरण की सूचना दी जाएगी। उपखंड स्तर पर भी पेयजल से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है।  जारी आदेश के मुताबिक सहायक यंत्री उपखंड कटनी के अंतर्गत विकासखंड कटनी एवं रीठी के लिए सहायक यंत्री साकेत सुहाने मोबाइल नंबर 8770010927 तथा विकासखंड रीठी के लिए उपयंत्री गोपाल सिंह मोबाइल नंबर 9179254308 विकासखंड कटनी एवं रीठी के लिए विकासखंड समन्वयक प्रिया कोरी मोबाइल नंबर 8770079374 है।

जबकि विकासखंड कटनी के पेयजल समस्याओं के निराकरण और हैण्डपंपों के संधारण के लिए राजेन्द्र खरे हैण्डपंप मैकेनिक का मोबाइल नंबर- 7999067729 है। इसी प्रकार सहायक यंत्री लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड स्लीमनाबाद के अंतर्गत विकासखंड बहोरीबंद एवं ढीमरखेड़ा के लिए सहायक यंत्री मोहित तिवारी को पेयजल से संबंधित समस्याओं के निराकरण का दायित्व सौंपा गया है।

इनका मोबाइल नंबर 7509472127 है और विकासखंड बहोरीबंद के लिए उपयंत्री अनिल चुमल्लके जिनका मोबाइल नंबर 9753735167 है। इसके अलावा विकासखंड ढीमरखेडा के लिए उपयंत्री ओपी गुप्ता को दायित्व दिया गया है।इनका मोबाइल नंबर 9575305982 है। यहां के विकासखंड समन्वयक बहोरीबंद एवं ढीमरखेड़ा के सत्यप्रकाश हल्दकार है जिनका मोबाइल नंबर 7999460372 है।

इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपखंड विजयराघवगढ़ के अंतगर्त विकाखसंड बड़वारा एवं विजयराघवगढ़ के पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए सहायक यंत्री रमाकांत सिंह को दायित्व दिया गया है ।इनका मोबाइल नंबर 7000593191 है। जबकि विजयराघवगढ़ विकासखंड के लिए उपयंत्री अनुराग चौरसिया का मोबाइल नंबर 8770225109 व उपयंत्री उदयप्रताप सिंह जिनका मोबाइल नंबर 9893870310 है। इसके अलावा विकासखंड बड़वारा के लिए उपयंत्री खिलेश सार्वे उपयंत्री का मोबाइल नंबर 9340449861 है। जबकि विकासखंड बड़वारा एवं विजयराघवगढ़ के विकासखंड समन्वयक लक्ष्मण बुनकर है जिनका मोबाइल नंबर-9425013943 है।

ग्रामीण क्षेत्र के लोग पेयजल समस्या के निराकरण व हैण्डपंप के सुधारकार्य आदि के लिए अपने विकासखंड के लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री व विकासखंड समन्वयक से संपर्क कर निराकरण पा सकते है और बिगड़े हैंडपंपों का सुधार कार्य करवा सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें