मरम्मत होने तक बरतें सभी सुरक्षात्मक सावधानियां

Advertisement

कलेक्टर ने किया लमतरा के क्षतिग्रस्त ओव्हर ब्रिज साईडवॉल का निरीक्षण

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने गुरुवार को कटनी शहडोल मार्ग पर बारिश के कारण लमतरा फाटक के ओव्हर ब्रिज की सड़क की क्षतिग्रस्त हुई साईडवॉल का सेतु निगम, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सेतु निगम और पुलिस के अधिकारियों को साईडवॉल की मरम्मत होने तक यातायात संबंधी सभी सुरक्षात्मक सावधानियों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम बलबीर रमन, तहसीलदार मुनौव्वर खान, टीआई कुठला थाना विपिन सिंह एवं सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग जबलपुर के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

            राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर लमतरा बायपास रेल्वे ओव्हर ब्रिज के एप्रोच रोड में एक तरफ की साईडवॉल गतदिवस बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद से सभी सुरक्षात्मक प्रबंधों के बाद सड़क के एकांगी मार्ग से यातायात जारी कराया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने ओव्हर ब्रिज के पास मार्ग की दोनों साईडवॉल का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त साईडवॉल की मरम्मत और अर्थफिलिंग का कार्य तेजी से जारी है। सेतु निगम के महाप्रबंधक श्री जैन ने बताया कि सेतु निर्माण विशेषज्ञ इंजीनियर उड़ीसा से कटनी पहुंच रहे हैं। उनकी देखरेख में वॉल की मरम्मत और कॉम्पेक्शन का कार्य कराया जायेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक सड़क के इस हिस्से पर आवश्यक मजबूत बैरीकेटिंग और प्रकाश व्यवस्था हेतु लाईट लगाने के निर्देश सेतु निगम के अधिकारियों को दिये। कुठला टीआई विपिन सिंह ने बताया कि साईडवॉल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही तत्काल सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिये 10 पुलिस जवानों की ड्यूटी चौबीसों घंटे लगाई गई है। उन्होने बताया कि रेल्वे के अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर ओव्हर ब्रिज मार्ग के बाजू से पुराने मार्ग को रेल्वे फाटक चालू कर मरम्मत होने तक वैकल्पिक सड़क मार्ग के रुप में उपयोग किया जा सकता है। कलेक्टर श्री ंिसंह ने ओव्हर ब्रिज सड़क के समानान्तर नीचे से जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण कर रेल्वे के अधिकारियों से चर्चा करने के निर्देश दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें