ब्रेकिंग न्यूज – लमतरा ओवरब्रिज हुआ क्षतिग्रस्त

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने दिये सुचारू और सुरक्षित ट्रेफिक संचालन के निर्देश

( कटनी )

पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने लंमतरा फाटक ओवरब्रिज पहुँचकर मुआयना किया एवं ट्रैफिक को सुचारू एवम सुरक्षित ढंग से चलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। गत दिवस अचानक ओवर ब्रिज की दीवार का कुछ भाग बारिश के चलते धसक गया था। सीएसपी शशिकांत शुक्ला, कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह, यातायात प्रभारी राघवेंद्र भार्गव, रक्षित निरीक्षक सहित पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि गत दिवस वारिश होने से ओवर ब्रिज का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया था और उसी रोड से भारी वाहनों का आवागमन भी चालू था। आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ के प्रतिनिधि के द्वारा लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने पर उन्होने बताया कि इस रोड का निर्माण मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया गया है तथा संबंधित विभाग का कार्यालय कटनी में नहीं है। एक दो साल में ही रेलवे ओवर ब्रिज की रोड का खराब होना शासकीय कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से जहां आवागमन करने वालों में भय व्याप्त है वही देखना यह है कि शासन द्वारा सम्बंधितों पर गुणवत्ता हीन कार्य किए जाने पर क्या कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: मतीन खान एवं राजेश कुमार तिवारी कटनी

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें