मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश में स्थानीय निवासियों को ही मिलेगी शासकीय नौकरी
( भोपाल )
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश के संसाधनों पर पहला अधिकार मध्यप्रदेश के बच्चों का होगा । सभी शासकीय नौकरियां सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए ही आरक्षित होंगी। मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए जरूरी कानूनी प्रावधान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रदेश के स्थान में सम्मिलित करना है ।
रिपोर्ट: शिव विनायक तिवारी भोपाल

