साहिल पासी की संदिग्ध मौत: परिवार ने SP से मांगा न्याय, हत्या या आत्महत्या की निष्पक्ष जांच की मांग

जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया तिवारी ने किया मांग का समर्थन और सख्त कार्रवाई की मांग

जबलपुर। 22 वर्षीय साहिल पासी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने आज जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

परिजनों का आरोप है कि 22 मई से गुमशुदा साहिल की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। वहीं घमापुर एवं रांझी थाना पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने, प्रिया पासी, सुमायला व एक अज्ञात युवक से कड़ाई से पूछताछ करने, CDR-CCTV जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि “पुलिस ने 7 दिन तक परिजनों को सूचित किए बिना शव को लावारिस बताकर दफना दिया, जो NHRC की गाइडलाइन का उल्लंघन है। यदि 7 दिन में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने ज्ञापन लेकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मृतक की मां निशा पासी, बहन अपूर्वा पासी सहित संगठन के नीलू सोनकर, श्रीमती राधा तिवारी, संजय ढींगरा, आशीष विश्वकर्मा, सोनू सतनामी, दीपक सिंह राजपूत, माया सिंह ठाकुर, नीलू स्वामी, किरण ठाकुर, संदीप झारिया, ओमकार पटेल, विकास भारद्वाज, राजकुमार यादव, संदीप यादव, आलोक शुक्ला, अमन सोनी, विकास सराठे,रोनी दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें