विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में हुआ पौधरोपण कलेक्टर श्री सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

(जबलपुर)  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने फलदार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने जिले के सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालय परिसरों एवं उपलब्ध स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें