कलेक्टर श्री सिंह ने किया जीर्णोद्धार तालाब का निरीक्षण
(जबलपुर) कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत परासिया में स्थित तालाब का जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी से हुए जीर्णोद्धार का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती चंद्र किरण गोस्वामी,जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक गहलोत आदि उपस्थित थे।
