जिला पंचायत उपाध्यक्ष और कलेक्टर ने रोपे पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

(सतना) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगहा में जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सुष्मिता सिंह, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद अभिषेक तिवारी ,जिला शिक्षा अधिकारी गिरीश अग्निहोत्री, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, डॉ. पंकज सिंह परिहार विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के माध्यम से सभी ने स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण का संदेश दिया। इसके बाद कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बगहा की गौशाल और सांदीपनी विद्यालय बगहा के बन रहे भवन के निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें