शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने विकासखण्डवार कैम्प का आयोजन 22 अगस्त से –
( कटनी )
जिले अन्तर्गत शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा जिले के समस्त विकासखण्डों में रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने ने इस संबंध में जिले के समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ और मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविकिा मिशन के विकासखण्ड प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जिसके तहत रोजगार कैम्प के आयोजन के संबंध में विकासखण्ड अन्तर्गत ग्रामों में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है। रोजगार कैम्प के संबंध में अधिक जानकारी के कमाण्डेन्ट एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेस परसवार अनूपपुर के मोबाईल नंबर 7465837287 पर भी संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने जिले अन्तर्गत आयोजित किये जाने समस्त कैम्पों में भारत सरकार/मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोविड-19 के बचाव हेतु दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं।
22 अगस्त से 29 अगस्त तक जिले के विभिन्न विकासखण्ड अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे रोजगार कैम्पों के संबंध में कैलेण्डर जारी किया गया है। जिसके अनुसार 22 अगस्त को बड़वारा विकासखण्ड अन्तर्गत जनपद पंचायत में यह रोजगार कैम्प आयोजित होगा। इसी प्रकार 24 अगस्त को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, 25 अगस्त को जनपद पंचायत कटनी, 26 अगस्त को जनपद पंचायत बहोरीबंद में रोजगार कैम्प का आयोजन होगा। इसी प्रकार 27 अगस्त को जनपद पंचायत रीठी, 28 अगस्त को जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ और 29 अगस्त को नगर परिषद् कार्यालय बरही में रोजगार कैम्प का आयोजन किया जायेगा।