कलेक्टर श्री सिंह ने किया ग्राम खरगावली/तमचरू/मुरियाखेड़ा का निरीक्षण –

Advertisement

( होशंगाबाद )

वर्षाकाल में बाढ़ संभावित क्षेत्रो में बाढ़ आपदा से नियंत्रण के लिए सभी पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंह ने गुरूवार 20 अगस्त को विकासखंड बाबई के ग्राम खरगावली, तमचरू, मुरियाखेड़ा के निरीक्षण के दौरान दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम खरगावली के निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क में मौके पर कीचड़ पाये जाने तथा जल निकासी की व्यवस्था नही होने पर ई पीडब्लूडी को उक्त सड़क मार्ग में जल निकासी की व्यवस्था न होने तथा सड़क के संपूर्ण एस्टीमेट की रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने  उपयंत्री हरिकृष्ण नायक, सचिव आनंद गिरी गौस्वामी, सहायक सचिव यादराम यादव को  ग्राम पंचायत खरगावली में मनरेगा अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यो में मजदूरो के कम नियोजन व निर्माण कार्यो की मानिटरिंग न करने पर असंतोष व्यक्त करते हुए तीन दिन का अवैतनिक करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद पंचायत बाबई में चल रहे निर्माण कार्यो की मानिटरिंग मे कमी पाए जाने पर जनपद सीईओ बाबई से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने तहसीलदार बाबई को मनरेगा अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यो की समीक्षा करने के निर्देश दिये।

    कलेक्टर ने की ग्रामीणजनो से चर्चा और फेस मास्क उपलब्ध कराए

कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत खरगावली में ग्रामीणो से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणो से राशन वितरण की जानकारी ली। जिसमें ग्रामीणो द्वारा बताया गया कि राशन प्राप्त हो रहा है।इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने फेस मॉस्क भी ग्रामीणो को उपलब्ध कराए और कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानो पर फेस मॉस्क / फेस कवर का उपयोग अवश्य करे।

    फीवर क्लीनिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाबई का किया निरीक्षण

ब्लॉक कम्युनिटी मोबेलाईजर सुनील परनामे को एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओ के मोबेलाईजेशन में कमी तथा मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य गतिविधियो की नियमित मानिटरिंग न करने पर तीन दिन के वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने फीवर क्लीनिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाबई का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने फीवर क्लीनिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु आने वाले मरीजो की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए। इसके उपरांत उन्होंने क्वारेन्टाइन सेंटर सीनियर बालिका अनुसूचित जाति छात्रावास बाबई का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वारेन्टाइन सेंटर में सभी व्यवस्थाए चाकचौबंद रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देशित किया की मरीजो को गुणवत्तायुक्त भोजन एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करे। उन्होंने कोरोना एवं वर्षाजनित बीमारियो से सुरक्षा हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में हाईपोक्लोराइट साल्यूशन का सघन रूप से छिड़काब किये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान तहसीलदार बाबई आलोक पारे, जनपद सीईओ पूनम दुबे उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें