विशेष अभियान के तहत सी.एम. हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का किया जाएगा निराकरण कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जारी किये निर्देश

(कटनी)जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सी.एम. हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी विभाग प्रमुखों एवं लेवल-1 तथा लेवल-2 अधिकारियों को निर्देशित किया है।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने निर्देश में कहा अधिकारी सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों का अवलोकन कर उनका संतुष्टिपूर्ण निराकरण दर्ज करें। जिन प्रकरणों में शासन स्तर पर कार्यवाही संभव नहीं है, उनमें संबंधित विभाग के लेवल-3 अधिकारी को 11 जून तक ‘फोर्स क्लोज’ अथवा ‘स्पेशल क्लोज’ का प्रस्ताव भेजना अनिवार्य होगा। बिना ठोस कारण के स्पेशल क्लोज करने पर रोक लगाई गई है। निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि 100 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों में अपेक्षित सुधार नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा टीएल बैठक में की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, 12 जून से 18 जून के बीच शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क किया जाएगा या उन्हें शिविरों में आमंत्रित कर शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी। यदि निराकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें