सभी सोसायटी में पर्याप्त रूप से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें-कलेक्टर
फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में गति लाये, प्रतिदिन एसडीएम करें रिव्यू समय-सीमा प्रकरणों की बैठक
उपार्जन कार्य की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि ट्रांसपोर्टस गाडियों की संख्या बढाकर परिवहन का कार्य शीघ्र समाप्त करें। खाद की उपलब्धता की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि खरीफ सीजन के लिए किसानों को खाद वितरण के लिए पैक्स समितियों को प्राथमिकता रहेगी। किसानों को आवश्यकतानुसार खाद पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में सतना जिले का स्थान 28 जिलों में सबसे नीचे होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि तहसीलदार और एसडीएम प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्री की पटवारीवार किये गये कार्यो की समीक्षा करें। कम प्रगति वाले पटवारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी करे। सीएम हेल्पलाइन और सीमांकन के प्रकरणों में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं आने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की। फार्मर रजिस्ट्री में कोटर और उचेहरा तहसील में पिछले 2-3 दिनों से कोई प्रगति नहीं मिलने पर तहसीलदार के प्रगति नाराजगी व्यक्त की। गैर कानूनी तरीके से गांव-गांव में प्रैक्टिस करने वाले स्थानीय चिकित्सक के विरूद्ध जांच के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त की गई।
सडक सुरक्षा समिति और जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट के संबंध में एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने सुधार की कार्यवाही का प्रजेन्टेशन दिया। एनएचएआई और एनएच पीडब्ल्यूडी द्वारा अपनी सडकों में किये गये सुधार की जानकारी और प्रजेन्टेशन नहीं दिये जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगली टीएल में भी प्रजेन्टेशेन नहीं प्रस्तुत करने पर संबंधित सडक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लेख किया जायेगा।
