जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पलेरा के ऐतिहासिक गजाधर तालाब पर जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों द्वारा किया गया सामूहिक श्रद्धा एवं श्रमदान
खरगापुर/टीकमगढ़। पलेरा नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गजाधर तालाब, मुक्तिधाम और शासकीय विद्यालय के आसपास विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में विधायक प्रतिनिधि विनोद वर्मा, मण्डल अध्यक्ष पवन सिंग्या, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय, पार्षद एवं स्वच्छता नोडल अधिकारी मोनिका खरे, नगर परिषद स्टाफ और पार्षद अभय मोर पार्षद मानसिंह राय नगर के दीवान साहब ओमप्रकाश बुन्देला पूर्व पार्षद राकेश खरे इमरान खान पत्रकार विश्वदीप चौहान रामप्रकाश दीक्षित एवं समस्त नागरिक शामिल रहे।

अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा और सीएमओ शिवी उपाध्याय ने कहा कि जल ही जीवन है और पारंपरिक तालाबों व कुओं को बचाना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की कि तालाबों में कचरा या पूजन सामग्री न फेंके और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें।
✍️ शिवराज सिंह
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
खरगापुर /टीकमगढ़

