प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुंदरकांड पाठ एवं पूजा-अर्चना
भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल तथा प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इसके पश्चात सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा, सुशासन एवं जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनके ऐतिहासिक कार्यकाल पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
भोपाल
