जिले में 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण शिविर, प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलेगा योजनाओं का लाभ

(कटनी) शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में 12 जून से 18 जून 2026 तक विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर तीन दिवसीय “जनकल्याण शिविर” आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर तथा नगरीय क्षेत्रों के लिए आयुक्त नगर निगम तपस्या परिहार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शिविर के माध्‍यम से केन्‍द्र एवं राज्‍य की विभिन्न शासकीय योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर लंबित प्रकरणों को मौके पर ही निपटाया जाएगा। इसके साथ ही पात्र किन्तु वंचित हितग्राहियों की पहचान कर उनका पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण भी शिविर के दौरान किया जाएगा।

इन शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी जनकल्याण शिविर में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य जन शिकायतों के निराकरण हेतु विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। शिविरों में योजनाओं की प्रदर्शनी, हितग्राही संवाद, सफलता की कहानियों का प्रस्तुतीकरण एवं जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी।कलेक्टर श्री तिवारी ने शिविर स्थलों पर आमजन की सुविधा के लिए छाया, पेयजल एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रतिदिन की प्रगति ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य रहेगा।जनकल्याण शिविर कार्यक्रमजारी कार्यक्रम के अनुसार शिविर की शुरुआत 12 जून से बडवारा जनपद पंचायत के सामुदायिक भवन में होगी, जो 15 जून तक संचालित रहेगा।

इसके बाद, 13 से 16 जून तक जनपद पंचायत रीठी और बहोरीबंद के कार्यालय परिसरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जबकि नगर परिषद बरही कार्यालय में 14 से 16 जून के बीच शिविर लगेगा। कार्यक्रम के अगले चरण में 15 से 18 जून तक नगर पालिक निगम कटनी कार्यालय में शिविर का आयोजन होगा और 15 से 17 जून तक नगर परिषद कैमोर में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

अंतिम चरण में 16 से 18 जून तक जनपद पंचायत विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा (मंगल भवन), नगर परिषद विजयराघवगढ़ और जनपद पंचायत कटनी (ग्राम पंचायत पहाड़ी) में शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहाँ पात्र हितग्राही अपनी समस्याओं के निराकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहुँच सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें