सांसद गणेश सिंह ग्राम वसुधा की जन चौपाल में हुए शामिल
(सतना) विशेष जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत सांसद सतना श्री गणेश सिंह बुधवार को विशेष जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत सोहावल विकासखण्ड की ग्राम पंचायत वसुधा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान ग्रामीण स्वच्छता अभियान और जल गंगा संवर्धन अभियान के वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
विशेष जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत सांसद श्री गणेश सिंह 11 जून को विधानसभा चित्रकूट के अंतर्गत ग्राम कारीगोही, 13 जून को विधानसभा नागौद के गोबराव खुर्द, 14 जून को विधानसभा सतना के वार्ड क्रमांक-4 व्यंकटेश लोक, 16 जून रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामवन में सायं 5 बजे से विशेष जनसम्पर्क अभियान के चौपाल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान स्वच्छता, वृक्षारोपण, एवं ग्रामीणों के साथ चर्चा कर रात्रि विश्राम भी कार्यक्रम स्थल पर किया जायेगा। इसी प्रकार 12 जून को मैहर जिले के अमरपाटन जनपद पंचायत के ताला और 17 जून को मैहर जनपद की तिघरा ग्राम पंचायत में जन चौपाल कार्यक्रम में सांसद श्री सिंह शामिल होंगे।
