विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्‍य में शासकीय तिलक महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता, टेली फिल्म प्रदर्शन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

(कटनी)  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण जागरूकता एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय हरित कोर योजना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, टेली फिल्म का प्रदर्शन एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण जैसे विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिससे उन्हें जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की जानकारी मिली।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया, जिसमें टीम बी ने प्रथम, टीम ए ने द्वितीय एवं टीम डी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन केवल वैज्ञानिक विषय नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व से जुड़ा गंभीर संकट है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि हम आज प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो भविष्य में प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। उन्होंने पेड़ लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और जल बचाने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ. माधुरी गर्ग एवं राष्ट्रीय हरित कोर योजना प्रभारी प्रोफेसर ज्योत्सना आठ्या के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नक्षत्र वाटिका में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जयप्रकाश अवस्थी, डॉ. संगीता बसरानी, डॉ. सूची सिंह, डॉ. अनिल कुमार गौतम, डॉ. शिवनंदन पटेल, डॉ. शोभाराम पाटिल एवं डॉ. दीपेंद्र सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें