21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जिले में आयोजित होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम
21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जिले में आयोजित होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम
(कटनी) आगामी 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला, विकासखंड, नगरीय निकाय और पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सभी शासकीय और निजी शैक्षणिक संस्थानों, पुलिसकर्मियों, एन.सी.सी., एन.एस.एस., विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और औद्योगिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम के सुचारू आयोजन के लिए प्रत्येक विभाग में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।जिला मुख्यालय एवं पर्यटन स्थल पर होंगे वृहद आयोजन जिला मुख्यालय एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वृहद आयोजन किये जायेंगे। सभी नगर निगम, तहसील, विकासखंड, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में एक प्रमुख स्थान चिन्हांकित कर योग संगम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम की समय-सारणी आयोजन के दिन कार्यक्रम स्थल पर प्रातः 6 बजे से अतिथियों का आगमन होगा। प्रातः 6:30 बजे से कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। प्रातः 6:45 बजे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन दिखाया जाएगा।
जबकि प्रातः 7 बजे से 7:45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास किया जाएगा।समस्त शासकीय एवं निजी संस्थाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए आयुष मंत्रालय की वेबसाइट https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर आयोजक के रूप में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है।
जनसामान्य को किया जाएगा जागरूक जनसामान्य में योग के लाभ एवं उपयोगिता के संबंध में जागरूकता हेतु योग विशेषज्ञों के सहयोग से योग तथा कॉमन योग प्रोटोकॉल पर संगोष्ठी, व्याख्यान तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।सात दिवसीय काउन्टडाउन का आयोजन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से 14 जून को सुबह 6:15 बजे से एक ऑनलाइन योग सत्र आयोजित होगा, जिसमें टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर भाग लिया जा सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है, जिसका किसी धर्म या संप्रदाय से संबंध नहीं है। कार्यक्रम के दौरान वर्षा की संभावना को देखते हुए इनडोर व्यवस्था करने और बच्चों को सीधे धूप में खड़ा न करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
