बहोरीबंद एवं रीठी में शनिवार से आयोजित होगा 3 दिवसीय जन कल्याण शिविर, पात्र एवं वंचित हितग्राहियों को मिलेगा 111 शासकीय सेवाओं का लाभ
(कटनी) शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जनपद पंचायत बहोरीबंद एवं रीठी में शनिवार, 13 जून से तीन दिवसीय ‘जन कल्याण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 जून तक बड़वारा जनपद पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होगा।
शिविर में पात्र हितग्राहियों को शासन की 111 सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम और राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
