कृष्णा गौर ने पत्रकार वार्ता में सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, संगठन की महिला नेताओं की रही मौजूदगी

(भोपाल) मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर सरकार का पक्ष पत्रकारों के समक्ष रखा।

पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मंजरी जैन, मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती गुंजन चौकसे एवं श्रीमती नमिता अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

पत्रकार वार्ता में विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें