“रुक जाना नहीं” योजना के तहत अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिलेगा दूसरा मौका, विद्यार्थी 20 जून तक करा सकेंगे पंजीयन

“रुक जाना नहीं” योजना के तहत अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिलेगा दूसरा मौका, विद्यार्थी 20 जून तक करा सकेंगे पंजीयन

(कटनी) – मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित “रुक जाना नहीं” योजना के अंतर्गत वर्ष 2026 की मुख्य एवं द्वितीय अवसर परीक्षा में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों को निराश न होने की सलाह देते हुए पुनः परीक्षा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत ऐसे विद्यार्थियों के लिए जून के अंतिम सप्‍ताह में दोबारा परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जारी जानकारी के अनुसार, फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित मुख्य परीक्षा तथा अप्रैल-मई 2026 की द्वितीय अवसर परीक्षा में असफल या अनुपस्थित रहने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र होंगे। 20 जून तक होगा पंजीयनपात्र विद्यार्थी 20 जून 2026 तक एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क या स्वयं ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीयन करा सकते हैं। परीक्षाएं जून 2026 के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ होंगी। प्रश्नपत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के पाठ्यक्रम के अनुसार होंगे और विद्यार्थियों को केवल अनुत्तीर्ण विषयों की ही परीक्षा देनी होगी। ओपन स्कूल बोर्ड से मिलेगा प्रमाणपत्रयह परीक्षा मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तीर्ण विषयों के अंक भी सम्मिलित किए जाएंगे। यदि विद्यार्थी जून 2026 में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें दिसंबर 2026 में आयोजित परीक्षा के लिए पुनः पंजीयन का अवसर मिलेगा। प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण जानकारीजून 2026 में आयोजित हाईस्कूल परीक्षा के प्रथम चरण में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को ही कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश की पात्रता मिलेगी। द्वितीय चरण में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को नियमित प्रवेश नहीं मिलेगा, हालांकि वे आगामी वर्षों में ओपन स्कूल के माध्यम से परीक्षा दे सकेंगे। ऑनलाइन सुविधा और हेल्पलाइनविद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र www.mpsos.mponline.gov.in एवं www.mpsos.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र में परीक्षा समय-सारणी सहित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहेगी। किसी भी समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाइन नंबर 0755-6720200 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें