20 जून को होगा इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर रहेंगे उपस्थित

(इन्दौर) इंदौर जिले के चन्द्रावतीगंज में आगामी 20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर विशेष रूप से शामिल होंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एवं कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कार्यक्रम स्थल सागर गार्डन, चन्द्रावतीगंज पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के दल के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत जायजा लिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मंत्री श्री सिलावट एवं कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाएं तथा आगंतुकों एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम स्थल पर समुचित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हो सके। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें